राष्ट्रिय

आतंकी हमला: श्रीनगर के संडे मार्केट में ग्रेनेड ब्लास्ट, 12 लोग घायल

ख़बर को शेयर करें

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में आज रविवार को संडे मार्केट में उग्रवादियों ने ग्रेनेड से हमला कर इलाके को दहला दिया। ये ग्रेनेड हमला TRC (टूरिस्ट रिसेप्शन सेंटर) दफ्तर के पास संडे मार्केट में हुआ। इस हमले में अब तक कम-से-कम 12 लोगों के जख्मी होने की खबर है। सभी घायलों को इलाज के लिए श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की संख्या बढ़ सकती है।

बताया गया है कि विस्फोट उस समय हुआ जब इलाके में साप्ताहिक रविवार बाजार के लिए खरीदारों की भारी भीड़ थी। ग्रेनेड धमाके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के तुरंत बाद हमलावरों को पकड़ने के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।