---Advertisement---

गढ़वा: भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया फ्रैक्चर क्लीनिक का उद्घाटन

On: October 7, 2024 12:55 PM
---Advertisement---

गढ़वा: कचहरी रोड गढ़वा में संतोष मेडिकल हाॅल परिसर में फ्रैक्चर क्लिनिक का उद्घाटन किया गया। अस्पताल का उद्घाटन केमिस्ट्र ड्रगिस्ट के जिलाध्यक्ष अद्याशंकर पांडेय एवं भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने संयुक्त रूप से फिता काटकर किया।

क्लिनिक में हड्डी जोड़ एवं नस रोग विशेषज्ञ डॉ पी मेहता एवं डॉ थान नियमित रूप से क्लिनिक में सेवा देंगे। फ्रैक्चर क्लिनिक की शुरुआत में मरीज का ईलाज एवं आपरेशन भी किया गया जो पूरी तरह से सफल रहा। साथ ही मौके पर मुफ्त में सैकड़ों लोगों का कैल्शियम जांच किया गया।

मौके पर क्लिनिक संचालक संतोष दुबे ने बताया कि गढ़वा में हड्डी रोग जोड़ एवं नस रोग विशेषज्ञ डॉ पी मेहता अनुभवी डॉ हैं। अब गढ़वा के लोगों को एक कुशल डॉक्टर का लाभ मिलेगा। हड्डी एवं नस के मामले में अब किसी भी मरीज को गढ़वा से बाहर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। फ्रैक्चर क्लिनिक में प्रतिदिन नियमित रूप से डाक्टर उपलब्ध रहेंगे।

डॉ पी मेहता ने कहा कि गढ़वा में हड्डी रोग एवं जोड़ नस रोग के मामले में अब किसी मरीज को बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। गढ़वा में उनको अच्छा इलाज फ्रैक्चर क्लिनिक में मिलेगा।

मौके पर मुख्य रूप से दीपक तिवारी, भाजपा नेता ओमप्रकाश केशरी, विवेकानंद तिवारी, रितेश चौबे, विकास तिवारी, उदय कुशवाहा, उमेश कश्यप सहित अन्य कई मरीजों के साथ सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गढ़वा एसडीएम का होटल-रेस्टोरेंट में औचक निरीक्षण, घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई

देशव्यापी बंदी का असर: मझिआंव सहित गढ़वा जिले में दवा दुकानें रहीं पूरी तरह बंद, मरीज रहे परेशान

गढ़वा:अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसो० का ऐलान,मेडिकल सेवाएं नियमित रहेगी जारी

रमना-डंडई मुख्य सड़क के दिन बहुरेंगे, विधायक अनंत प्रताप देव ने किया 13.462 किमी सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास

एसडीएम की सख्ती:मझिआंव मोड़ पर खुले में मुर्गा काटने वालों के खिलाफ पब्लिक न्यूसेंस के तहत एक्शन शुरू

रंका CHC में ऐतिहासिक शुरुआत: गढ़वा जिले की पहली समर्पित ‘महिला OPD’ और आधुनिक प्रसव कक्ष शुरू