---Advertisement---

गढ़वा: सीआरपीएफ 172 बटालियन ने मनाया स्थापना दिवस

On: June 17, 2024 9:04 AM
---Advertisement---

गढ़वा: सीआरपीएफ 172 बटालियन का स्थापना दिवस समारोह कल्याणपुर स्थित कैंप में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधान जिला जज राजेश शरण सिंह, सीआरपीएफ के डीआईजी डीएन लाल, डीसी शेखर जमुआर, एसपी दीपक कुमार पांडेय, सार्जेंट मेजर नुपेंद्र कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कलाकारों के द्वारा विभिन्न तरह के कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। मौके पर डीसी ने कहा कि सीआरपीएफ 172 बटालियन की मदद से गढ़वा में नक्सलियों के खिलाफ बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की गई है। नक्सली का गढ़ कहे जाने वाला बूढ़ा पहाड़ को नक्सल मुक्त कराया गया। आज बूढ़ा पहाड़ जैसे लोगों में लोग निर्भीक होकर रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि गढ़वा पुलिस और सीआरपीएफ की जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है।

एसपी दीपक कुमार पांडे ने कहा कि गढ़वा को कभी नक्सलियों का गढ़ कहा जाता था। लेकिन गढ़वा पुलिस और सीआरपीएफ ने एक समन्वय स्थापित करते हुए नक्सली मुक्त बनाने की दिशा में काम किया। यही वजह है कि आज गढ़वा से नक्सली पूरी तरह से खत्म हो गए हैं। मौके पर सिविल सर्जन डॉक्टर अशोक कुमार, वनांचल डेंटल कॉलेज के अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में जवान उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

29 जुलाई तक विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के सभी कार्य हर हाल में पूरे करें : उपायुक्त

जनसुनवाई में उपायुक्त ने सुनीं आमजन की समस्याएं, त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

मझिआंव नगर पंचायत में ‘कैच द रेन 2026’ को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, जल संचयन की अपील

बारहवीं पुण्यतिथि पर स्व. मन्ना देवी को श्रद्धांजलि, गरीबों के बीच राशन व विद्यार्थियों को लेखन सामग्री का वितरण

जनप्रतिनिधियों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह से की शिष्टाचार मुलाकात, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

मेराल में होगी खेलो इंडिया अस्मिता विमेंस सिटी लीग साइक्लिंग 2026, 320 से अधिक महिला खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण