

गढ़वा: जिले में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए संभावित आपदा प्रबंधन की तैयारियों का आकलन करने हेतु आज जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त दिनेश कुमार यादव एवं पुलिस अधीक्षक अमन कुमार द्वारा संयुक्त रूप से सोन एवं कोयल नदी के तटीय क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दोनों वरीय पदाधिकारियों ने संबंधित अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी को सतर्क रहने और किसी भी संभावित आपदा की स्थिति से निपटने हेतु पूर्व से तैयारी रखने का निर्देश दिया। साथ ही नदी किनारे बसे ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने, लोगों को समय रहते सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने की योजना तैयार रखने एवं आवश्यक संसाधनों को सक्रिय मोड में रखने के निर्देश दिए गए।
संबंधित समाचार
Satish Sinha
September 5, 2026





