गढ़वा: एनएच 75 पर खजुरी बाइपास के इंडप्वांइंट पर स्थित रॉयल रिसॉर्ट में जिले का पहला मिनिप्लेक्स छोटू महाराज सिनेमा हॉल का भव्य उद्घाटन शुक्रवार को उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने किया।
सिनेमा हॉल के मालिक एवं जिले के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ.अनिल साव ने कहा कि विगत दो दशकों से जिले में सिनेमा हॉल का अभाव था। नई फिल्म देखने के लिए युवाओं को रांची, बनारस या रेणुकूट का रुख करना पड़ता था, जिससे समय और धन की बर्बादी होती थी। ‘छोटू महाराज’ सिनेमा हॉल के शुभारंभ से गढ़वा और आसपास के लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर अनुभव मिलेगा।
उन्होंने बताया कि गढ़वा बिहार, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमाओं से सटा हुआ है, जिससे इन राज्यों के लोग भी इस मल्टीप्लेक्स का लाभ उठा सकेंगे। इससे क्षेत्र में पर्यटन, व्यवसाय और सामाजिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। मौके पर छोटू महाराज सिनेमा हॉल के प्रोपराइटर आयुष कुमार ने बताया कि सिनेमा हॉल का टिकट ऑनलाइन भी बुक किया जा सकता है। काउंटर पर भी टिकट की सुविधा उपलब्ध होगी।