झारखंड

गढ़वा: उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर चापाकल मरम्मति वाहन को किया रवाना

गढ़वा: पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, गढ़वा अंतर्गत चापाकल मरम्मति वाहन को उपायुक्त शेखर जमुआर द्वारा हरी झंडी दिखाकर समाहरणालय परिसर से गढ़वा जिले के विभिन्न प्रखंडों के लिए रवाना किया गया।

बताते चलें कि गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल की समस्या से निजात पाने हेतु गढ़वा जिले के विभिन्न प्रखंडों/पंचायतों एवं गांवों में लगे चापाकल/खराब पड़े चापाकलों की मरम्मति हेतु चापाकल मरम्मति वाहन का संचालन कराया जा रहा है, जिसमें मिस्त्री एवं मजदूर द्वारा खराब पड़े चापाकलों को बनाया जाएगा। उपायुक्त श्री जमुआर द्वारा बताया गया कि चापाकल मरम्मति वाहन संबंधित खराब पड़े चापाकलों की मरम्मति करते हुए पेयजल की व्यवस्था करने का कार्य करेगी। खराब पड़े चापाकल की मरम्मति हेतु जिला स्तरीय कंट्रोल रूम भी बनाया गया है, जिसके टोल फ्री नंबर- 18003456502 पर भी संपर्क करते हुए चापाकलों की मरम्मति हेतु सहायता प्राप्त की जा सकती है।

उक्त मौके पर उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल अजय कुमार सिंह समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

ख़बर को शेयर करें।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।