---Advertisement---

गढ़वा: उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

On: January 3, 2025 2:13 PM
---Advertisement---

गढ़वा: 3 जनवरी दिन शुक्रवार को समाहरणालय परिसर से जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त शेखर जमुआर के द्वारा सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह जागरूकता रथ 01 जनवरी 2025 से लेकर 31 जनवरी 2025 तक चलाया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने बताया कि यह जागरूकता रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों में भ्रमण कर सड़क सुरक्षा के आयामों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगा तथा इसमें लोगों को ट्रैफिक नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की जाएगी।

उन्होंने अपील किया कि मोटरसाइकिल का परिचालन हेलमेट पहनकर निर्धारित गतिसीमा में करें,चौपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें, सड़कों पर चलने वाले वाहन, चालक एवं आम राहगीरों को भी सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देकर उन्हें जागरूक किए जाएं, परिवहन विभाग, ट्रैफिक पुलिस, शिक्षा विभाग, स्वास्थ विभाग, विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी संगठनों की भागीदारी से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए लोगों को प्रेरित किए जाएं ताकि सड़क दुर्घटनाओं से बचाव हो सके। उक्त मौके पर उपविकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश सहित जिला परिवहन कार्यालय कर्मीगण मौजूद थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

मझिआंव: आरके पब्लिक स्कूल में शहीद दिवस समारोह आयोजित, याद किए गए भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु

गढ़वा में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ पुलिस ने चलाया छापेमारी अभियान, 1100 किलो जावा महुआ को किया नष्ट

गढ़वा: नगर परिषद अध्यक्ष ने छठव्रतियों के बीच बांटी आम की लकड़ी

गढ़वा: नाबालिग से रेप के बाद हत्या का आरोपी गिरफ्तार, अरहर के खेत में मिली थी लड़की की लाश

गढ़वा में डीआईजी की समीक्षा बैठक: सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

गढ़वा सदर अस्पताल में दलाली का खेल उजागर, मरीजों को निजी अस्पतालों में रेफर करने के बदले वसूले जा रहे थे हजारों रुपए; SDM की जांच में खुलासा