---Advertisement---

गढवा: उपायुक्त ने जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक कर दिए कई निर्देश

On: September 4, 2024 1:55 PM
---Advertisement---

गढ़वा: उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री शेखर जमुआर के द्वारा आज रमकंडा प्रखंड कार्यालय के सभागार में रंका अनुमण्डल के सभी प्रखंडों में सरकार द्वारा चलायीं जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। प्रखंड कार्यालय के सभागार में उपायुक्त ने सबसे पहले आपूर्ति पदाधिकारी श्री रामगोपाल पाण्डेय तथा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों से उनके प्रखंडों में चल रहे जन वितरण प्रणाली दुकानों के संदर्भ में जानकारी लिया।

इसके बाद उन्होंने प्रखंडों में बनने वाले अबुआ आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, वनाधिकार अधिनियम, पेंशन, सिंचाई योजना, मनरेगा सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने सभी बीडीओ/सीओ को  यह निर्देश दिया कि कोई भी योग्य लाभुक सरकार द्वारा चलाई जा रही किसी भी योजना से वंचित न होने पाये और जिन्होंने अभी तक अपनी योजनाओं को पूर्ण नही किये है, उसे अतिशीघ्र पूरा कर लें। इसके अलावा उपायुक्त ने विभिन्न बिदुओं पर चर्चा की तथा आवश्यक निर्देश दिए।

इस दौरान रंका अनुमण्डल के एसडीओ, डीसीएलआर, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सभी बीडीओ/सीओ सहित अन्य मौजूद थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गढ़वा एसडीएम का होटल-रेस्टोरेंट में औचक निरीक्षण, घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई

देशव्यापी बंदी का असर: मझिआंव सहित गढ़वा जिले में दवा दुकानें रहीं पूरी तरह बंद, मरीज रहे परेशान

गढ़वा:अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसो० का ऐलान,मेडिकल सेवाएं नियमित रहेगी जारी

रमना-डंडई मुख्य सड़क के दिन बहुरेंगे, विधायक अनंत प्रताप देव ने किया 13.462 किमी सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास

एसडीएम की सख्ती:मझिआंव मोड़ पर खुले में मुर्गा काटने वालों के खिलाफ पब्लिक न्यूसेंस के तहत एक्शन शुरू

रंका CHC में ऐतिहासिक शुरुआत: गढ़वा जिले की पहली समर्पित ‘महिला OPD’ और आधुनिक प्रसव कक्ष शुरू