गढ़वा

गढ़वा: ई-पंचायत भीएलइ का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन

ख़बर को शेयर करें

गढ़वा: जिला सीएससी प्रबंधक गढ़वा तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी, गढ़वा की उपस्थित में गढ़वा सदर कलस्टर में ई-पंचायत VLEs का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज सकुशल समापन हुआ। गढ़वा प्रखंड परिसर में ब्लॉक क्रमशः गढ़वा, मझिआंव, बरगढ़, भंडरिया एवं रमकन्डा सदर प्रखंड के पंचायत शिफ्टेड कुल 48 VLEs ने प्रशिक्षण लिया।

झारखंड पंचायती राज विभाग, CSC e-Governance India Ltd एवं DigiGram के संयुक्त प्रयास से ग्राम पंचायतों में “सबकी योजना सबका विकास” अभियान 2025-2026 के सफल क्रियान्वयन हेतु राज्य के ‘डिजिटल पंचायत योजना’ के तहत ग्राम पंचायत कार्यालय में कार्यरत VLEs (ग्राम स्तरीय उद्यमीयों) को ई- ग्राम स्वराज पोर्टल, पंचायत विकास सूचकांक, TMP ( प्रशिक्षण प्रबंधक पोर्टल ) और GeM पोर्टल पर संकुलस्तरीय दो दिवसीय (गैर –आवासीय ) प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें जिला पंचायत राज पदाधिकारी जिला प्रबंधक सीएससी कौशल किशोर एवं मनीष कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, गढ़वा कुमार नरेंद्र नारायण, जिला परियोजना प्रबंधक, प्रखंड समन्वयक तथा डिजिटल पंचायत योजना के अंतर्गत जिला स्तर के प्रशिक्षक  सुमन दुबे शक्ति कुमार के अलावे गढ़वा, मझिआंव, बरगढ़, भंडरिया एवं रमकन्डा सदर के  कुल 48 VLEs ने भाग लिया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।