खासम ख़ासझारखंड

गढ़वा:मोटरसाइकिल समेत होमगार्ड जवान गड्ढे में गिरा,मौत, परिजनों का मुआवजा न मिलने तक शव न उठाने की धमकी

गढ़वा: मेराल थाना क्षेत्र के करमाही गांव में मोटरसाइकिल पर सवार होमगार्ड जवान मोटरसाइकिल समेत गड्ढे में गिरा जिससे उसकी दर्दनाक मौत की खबर है। घटना शनिवार सुबह की बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और मुआवजा की मांग को लेकर अड़े हुए हैं वे मुआवजा ना मिले तक शव नहीं उठाने की बात कह रहे हैं। परिजनों का कहना है कि गड्ढा गलत ढंग से खोदा गया है जिसके कारण यह हादसा हुआ है। सुरक्षा के लिहाज से कोई सांकेतिक चिन्ह भी नहीं लगाया गया है।

इधर घटना की जानकारी मिलते ही मेराल पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।

मृतक का नाम अशोक राम बताया जा रहा है।वह अपने घर से ससुराल जा रहा था इसी बीच एक निर्माणाधीन पूल के नीचे मोटरसाईकिल सहित गड्ढे मे गिर गया।

ख़बर को शेयर करें।
Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।