---Advertisement---

गढ़वा: संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप, परिजनों का हंगामा; सड़क जाम

On: July 7, 2025 8:59 AM
---Advertisement---

गढ़वा: चिनिया रोड स्थित परमेश्वरी मेडिकल हॉल में सोमवार की अहले सुबह इलाज के दौरान एक 26 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान मझिआंव थाना क्षेत्र के संजू कुमार सिंह उर्फ छोटू की पत्नी प्रिया कुमारी के रूप में हुई है। संजू कुमार सिंह वर्तमान में एसएसबी में जवान हैं।

घटना की सूचना मिलते ही मृतका के मायके पक्ष के लोग बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे और आक्रोशित होकर अस्पताल के सामने मुख्य सड़क को जाम कर दिया। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज को लेकर लगातार प्रताड़ित करने और अंततः जहर देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।

मृतका के चाचा अनिरुद्ध कुमार सिंह उर्फ फोटू सिंह ने बताया कि प्रिया की शादी 26 अप्रैल 2024 को हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर प्रिया को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। रविवार की सुबह भी उसके साथ मारपीट की गई थी। परिजनों ने बताया कि रात आठ बजे प्रिया से आखिरी बार बात हुई थी। इसके बाद रात 10 बजे किसी अन्य व्यक्ति ने सूचना दी कि वह अस्पताल में भर्ती है।

परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष के सदस्य—भैसुर पंकज सिंह, ननद दीपू सिंह, ओम प्रकाश सिंह, गोतनी अंजली कुमारी, ससुर सुदामा सिंह और विनय सिंह—ने मिलकर प्रिया को जहर देकर उसकी हत्या कर दी और मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की।

घटना से आक्रोशित परिजनों ने दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव उठाने से इनकार कर दिया और सड़क जाम कर दिया। कई घंटे तक मुख्य मार्ग बाधित रहा, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अंततः गढ़वा थाना प्रभारी बृज कुमार मौके पर पहुंचे और निष्पक्ष जांच का आश्वासन देते हुए सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया, तब जाकर परिजनों ने सड़क से जाम हटाया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now