गढ़वा

गढ़वा: भू-अर्जन पदाधिकारी ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएं

ख़बर को शेयर करें

गढ़वा: उपायुक्त शेखर जमुआर के निर्देश पर आज जिला भू-अर्जन पदाधिकारी संजय कुमार द्वारा समाहरणालय स्थित सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में विभिन्न प्रखंडों से आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गई।

आज के जनता दरबार में लगभग 30 आवेदन प्राप्त हुए। जिसे जिला भू – अर्जन पदाधिकारी संजय कुमार ने एक -एक कर सभी फरियादियों की समस्याएं को सुना तथा उनके आवेदन को संबंधित पदाधिकारी के पास अग्रसारित कर प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने का निर्देश दिया।

जनता दरबार में जमीन,आवास योजना, बैंक से संबंधित मामले,स्वास्थ्य, वृद्घा पेंशन, राशन, पानी आदि से संबंधित मामलों से लोगों ने अवगत कराया। जिसे जिला भू – अर्जन पदाधिकारी संजय कुमार ने अधिकारियों से बात कर तुरंत मामलों को निष्पादित करने का निर्देश दिया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।