---Advertisement---

गढ़वा: मित्र मंडली सेवा समिति का साप्ताहिक सेवा कार्य सम्पन्न, जरूरतमंदों के बीच सामग्री वितरित

On: September 21, 2025 7:05 PM
---Advertisement---

गढ़वा: मित्र मंडली सेवा समिति ने रविवार को लगातार 35वें सप्ताह भी सेवा कार्य जारी रखते हुए सदर अस्पताल, गढ़वा में जरूरतमंद मरीजों के बीच आवश्यक सामग्री का वितरण किया।



इस दौरान समिति के सदस्यों ने विशेष रूप से नवजात शिशुओं के लिए कपड़े, दूध की बोतलें, मोजे और टोपी प्रदान किए। वहीं, माताओं और अन्य मरीजों के लिए चाय और ब्रेड का वितरण किया गया।



हर सप्ताह की तरह इस रविवार भी सेवा कार्य सुबह 6:00 बजे से प्रारंभ हुआ। समिति के सदस्य समय पर एकत्र होकर आपसी सहयोग और समन्वय के साथ सेवा कार्य को सफलतापूर्वक सम्पन्न करते हैं। यह प्रयास न केवल जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान लाता है, बल्कि स्वयंसेवकों को भी आत्मिक संतोष का अनुभव कराता है।

इस अवसर पर समिति के सक्रिय सदस्य अजय आनंद, सुनील गुप्ता, रवि केशरी, राजेश गुप्ता, संतोष केशरी, प्रशांत गुप्ता एवं दीपक गुप्ता उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर सेवा कार्य को सफल बनाया और समाज में सेवा व सहयोग की भावना को और सुदृढ़ किया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गढ़वा एसडीएम का होटल-रेस्टोरेंट में औचक निरीक्षण, घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई

देशव्यापी बंदी का असर: मझिआंव सहित गढ़वा जिले में दवा दुकानें रहीं पूरी तरह बंद, मरीज रहे परेशान

गढ़वा:अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसो० का ऐलान,मेडिकल सेवाएं नियमित रहेगी जारी

रमना-डंडई मुख्य सड़क के दिन बहुरेंगे, विधायक अनंत प्रताप देव ने किया 13.462 किमी सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास

एसडीएम की सख्ती:मझिआंव मोड़ पर खुले में मुर्गा काटने वालों के खिलाफ पब्लिक न्यूसेंस के तहत एक्शन शुरू

रंका CHC में ऐतिहासिक शुरुआत: गढ़वा जिले की पहली समर्पित ‘महिला OPD’ और आधुनिक प्रसव कक्ष शुरू