---Advertisement---

गढ़वा: मित्र मंडली सेवा समिति ने सदर अस्पताल में माताओं और शिशुओं को वितरित की उपयोगी सामग्री

On: September 7, 2025 4:13 PM
---Advertisement---

गढ़वा: 33वें सप्ताह के अवसर पर मित्र मंडली सेवा समिति ने अपनी परंपरा को निभाते हुए इस रविवार भी सदर अस्पताल में सेवा कार्य किया।

इस दौरान समिति के सदस्यों ने अस्पताल में भर्ती मरीजों, विशेषकर मातृत्व सेवा वार्ड में ऐसी माताओं को, जो जीवन का नया उपहार (शिशु) देने वाली हैं, सम्मानपूर्वक उपयोगी सामग्री वितरित की। माताओं और शिशुओं के लिए बच्चों की टोपी, दूध की बोतल, कपड़े, मोजे आदि प्रदान किए गए। इसके साथ ही मरीजों के बीच चाय और ब्रेड का भी वितरण किया गया।


इस अवसर पर समिति के प्रमुख सदस्य रवि केसरी राजघराना, प्रशांत गुप्ता (दादा मेडिकल), नगर परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष केसरी, दीपक गुप्ता, राजेश गुप्ता, टिंकू गुप्ता एवं अन्य साथी उपस्थित रहे।

“सेवा ही सच्चा धर्म है” — इसी संकल्प के साथ मित्र मंडली सेवा समिति लगातार समाज के बीच मानव सेवा का संदेश दे रही है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गढ़वा एसडीएम का होटल-रेस्टोरेंट में औचक निरीक्षण, घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई

देशव्यापी बंदी का असर: मझिआंव सहित गढ़वा जिले में दवा दुकानें रहीं पूरी तरह बंद, मरीज रहे परेशान

गढ़वा:अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसो० का ऐलान,मेडिकल सेवाएं नियमित रहेगी जारी

रमना-डंडई मुख्य सड़क के दिन बहुरेंगे, विधायक अनंत प्रताप देव ने किया 13.462 किमी सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास

एसडीएम की सख्ती:मझिआंव मोड़ पर खुले में मुर्गा काटने वालों के खिलाफ पब्लिक न्यूसेंस के तहत एक्शन शुरू

रंका CHC में ऐतिहासिक शुरुआत: गढ़वा जिले की पहली समर्पित ‘महिला OPD’ और आधुनिक प्रसव कक्ष शुरू