---Advertisement---

गढ़वा: विधायक प्रत्याशी ने कई पूजा पंडालों का किया भ्रमण

On: October 7, 2024 12:00 PM
---Advertisement---

गढ़वा: गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के विधायक प्रत्याशी अजय कुमार चौधरी उर्फ अजय मेटल ने शारदीय नवरात्र के चतुर्थ तिथि को सदर तथा मेराल प्रखंड के छतरपुर, कोरवाडीह, कारकोमा, हसनदाग सहित कई दुर्गा पूजा पंडालों का भ्रमण कर मातारानी से आशीर्वाद लिया।

साथ ही क्षेत्र वासियों के सुख समृद्धि तथा अमन चैन की कामना भी किया। सभी पूजा प्रांगण में पूजा समितियों से रु-ब-रू हुए एवं पूजा हेतु सहयोग राशि भी प्रदान किया। श्री मेटल ने सभी लोगों को नवरात्र की बधाई देते हुए कहा कि दशहरा महापर्व अन्याय पर न्याय,असत्य पर सत्य का, बुराई पर अच्छाई का, पाप पर पुण्य का हमेसा से विजय का प्रतीक है। आपलोग आपसी मतभेद भुलाकर आपस में मिलजुलकर दुर्गापूजा का पर्व मना रहे हैं यह भविष्य के लिए अच्छा संदेश है। आगे यह भी कहा कि एक दो महीने के अंदर लोकतंत्र का महापर्व भी आने वाला है। उसमें भी सभी मतभेद भुलाकर अच्छे लोगों के प्रति अपने मताधिकार का प्रयोग करें। तथा क्षेत्र से महिषासुर रूपी लोगों को भगा देना है।

मौके पर नंदू राम, नंदा पासवान, ज्ञानी राम, शयमलाल मल्लाह, बिहारी चौधरी, संजय चौधरी, बालो चौधरी, यमुना राम, समसुल, ललन चौधरी, बिनोद चौधरी सहित अन्य मौजूद थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पेट्रोल छिड़ककर दुकान जलाने का प्रयास:- रंगेहाथ पकड़ा गया भेजा गया जेल

एल.के. पब्लिक मंझिआँव में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी एवं परीक्षाफल वितरण समारोह संपन्न

श्री रुद्र महायज्ञ के समापन के पश्चात जागृति युवा क्लब ने किया सम्मान समारोह सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन, प्रधान संयोजक राकेश पाल ने जताया आभार।

मझिआंव में शिक्षा की नई अलख: आर.के. पब्लिक स्कूल को मिली सीनियर सेकेंडरी संबद्धता, मेधावी छात्रों के लिए 100% तक छात्रवृत्ति की घोषणा

बंशीधर नगर गोली कांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग के चक्कर में घटना को दिया अंजाम

गढ़वा में सड़क हादसा: बाल-बाल बचे विधायक अनंत प्रताप देव, एयरबैग खुलने से टली अनहोनी