July 27, 2026

गढ़वा विधायक ने रूस में जान गंवाने वाले रवि चौधरी के परिजन को मुआवजा दिलाने एवं विभिन्न सड़कों के निर्माण की मांग की

image_editor_output_image681361361-1742555749943.jpg

गढ़वा: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र दौरान गढ़वा विधायक सह सभापति श्री सत्येंद्र नाथ तिवारी जी ने मेराल प्रखंड के औरैईया गांव निवासी रवि चौधरी के परिजनों को मुआवजा दिलाने तथा प्लेसमेंट एजेंसी पर कार्रवाई करने के साथ-साथ गढ़वा विधान सभा अंतर्गत मेराल और गढ़वा प्रखंड के विभिन्न सड़कों के निर्माण की मांग करते हुए इसे जनहित में अति महत्वपूर्ण बताया।

गढ़वा विधायक श्री सत्येंद्र नाथ तिवारी जी ने झारखंड सरकार से रवि चौधरी जी के परिजनों को मुआवजा देने की मांग करते हुए कहा कि मेराल निवासी रवि चौधरी नौकरी की तलाश में प्लेसमेंट एजेंसी के झांसे में आकर रसिया चले गए थे, जहां उनकी मौत हो गई। भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के सहयोग से उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक के गांव लाया गया है। मृतक अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। श्री तिवारी ने झारखंड सरकार मृतक के परिजन को मुआवजा के साथ-साथ प्लेसमेंट एजेंसी पर कार्रवाई करने की मांग की।

श्री सत्येंद्र नाथ तिवारी ने मेराल पश्चिमी सुनील प्रसाद के घर से विश्वनाथ ठाकुर के घर तक, मेराल NH 75 से स्टेशन रोड तक, ग्राम रेजो वीर कुंवर से बाना सिवना तक, ग्राम ओखरगाड़ा पूर्वी में परसही से जोगनी तक, तीसरटेटूका से चिनिया मुख्य पथ तक, मेराल मनोज महतो के घर से अकलवानी सरस्वतीया नदी तक, ग्राम लखेया उतरवारा टोला डंडई पीच रोड से नंदकिशोर यादव के घर तक, ग्राम लखेया में अजय यादव के घर से शंकर घाट यूरिया नदी तक, ग्राम लखेया में घूरबीगन ठाकुर के घर होते हुए कापरवाधी तक, ग्राम उरसुगी में ब्रह्मदेव उरांव के घर से दुर्गा मंडप होते हुए पंचायत भवन तक एवं ग्राम लखना बजारी पर से डुमरिया डीह तिराहा होते हुए मसूरिया नहर के पुल तक सड़क निर्माण की मांग करते हुए कहा कि उक्त सड़कों के निर्माण हो जाने से हजारों हजार लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed