गढ़वा: रामानुजगंज सड़क पर एनएच-343 के लोहा पुल के पास विजय बस से गिरने के कारण एक एजेंट की दर्दनाक मौत हो गई। घायल अवस्था में उसे सदर अस्पताल लाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान रंका थाना क्षेत्र के रंका मेन रोड निवासी राजा चंद्रवंशी के रूप में हुई है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मृतक प्रतिदिन की तरह विजय बस में एजेंट का कार्य कर रहा था। बस रामानुजगंज से गढ़वा की ओर आ रही थी, तभी अचानक पीछे का गेट खुल जाने से वह लोहा पुल के पास गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
आसपास के लोगों ने तत्काल उसे रंका स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन गढ़वा पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, युवा समाजसेवी शनि चंद्रवंशी सदर अस्पताल पहुंचे और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।