---Advertisement---

गढ़वा: नगर परिषद अध्यक्ष ने छठव्रतियों के बीच बांटी आम की लकड़ी

On: March 22, 2026 10:25 PM
---Advertisement---

गढ़वा: नगर परिषद अध्यक्ष आशीष सोनी उर्फ दौलत सोनी ने चैती छठ महापर्व के पावन अवसर पर छठव्रतियों के बीच आम की सूखी लकड़ी का वितरण किया। श्रद्धालुओं की सुविधा और आस्था का सम्मान करते हुए यह पहल हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी की गई, ताकि प्रसाद बनाने और पूजन कार्य में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इस अवसर पर अध्यक्ष आशीष सोनी ने कहा,
‘छठ महापर्व लोक आस्था और शुचिता का प्रतीक है। हमारा प्रयास है कि नगर परिषद क्षेत्र के प्रत्येक छठव्रती को पूजन के दौरान सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। आम की लकड़ी का वितरण इसी दिशा में एक छोटा सा प्रयास है।’

उन्होंने आगे बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए नगर परिषद द्वारा सभी प्रमुख छठ घाटों की युद्ध स्तर पर साफ-सफाई कराई गई है। घाटों तक जाने वाले मार्गों की सफाई, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, ताकि व्रतधारियों को अर्घ्य देने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

इस दौरान बड़ी संख्या में छठव्रती एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गढ़वा:महासंभूति तर्कब्रह्म बाबा श्री श्री आनंदमूर्ति जी के 105 वें जयंती पर भव्य कार्यक्रम संपन्न

आर.के. पब्लिक स्कूल, मझिआंव में मासिक धर्म स्वास्थ्य, स्वच्छता और किशोरावस्था पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करने की पहल

रांची में गढ़वा का जलवा: NPS गुरुकुलम् के तीन छात्रों ने स्टेट बॉक्सिंग में जीता गोल्ड

गढ़वा: पुलिस ने ढोल-नगाड़े के साथ आरोपी नितेश गुप्ता के घर चिपकाया इश्तिहार

आर.के. पब्लिक स्कूल में श्रद्धापूर्वक मनाई गई बाबा साहब की जयंती; संविधान निर्माता को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि