---Advertisement---

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गढ़वा के खिलाड़ी दिखाएंगे अपना हुनर, पंजीयन कल से शुरू

On: September 22, 2025 4:36 PM
---Advertisement---

गढ़वा: खेलो झारखंड एवं एसजीएफआई के तहत आयोजित राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए आगामी 23 और 24 सितंबर को खुली चयन प्रक्रिया के तहत खिलाड़ियों का पंजीयन किया जाएगा। पंजीयन कार्यक्रम दो दिवसीय होगा और यह पुराना समाहरणालय परिसर, सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय में आयोजित किया जाएगा।

अतिरिक्त कार्यक्रम पदाधिकारी कुलदीपक अग्रवाल ने बताया कि राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए वॉलीबॉल (अंडर-14), बास्केटबॉल (अंडर-14, 17, 19), योगा (अंडर-14, 17, 19), भारोत्तोलन (अंडर-17, 19), कबड्डी (अंडर-14, 17, 19), गदका (अंडर-17, 19), निशानेबाजी, बैडमिंटन (अंडर-14, 17, 19) और एथलेटिक्स (अंडर-14, 17, 19) जैसी प्रतियोगिताएं शामिल होंगी।

झारखंड समग्र शिक्षा अभियान के परियोजना सहायक रविन्द्र कुमार चौबे को नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। प्रतियोगिता के संबंध में जानकारी के लिए अभ्यर्थी उनसे 7050864151 पर संपर्क कर सकते हैं। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में खेल के प्रति रुचि बढ़ाना और नई प्रतिभाओं को आगे लाना है। इच्छुक खिलाड़ी समय पर पंजीकरण कर प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गढ़वा एसडीएम का होटल-रेस्टोरेंट में औचक निरीक्षण, घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई

देशव्यापी बंदी का असर: मझिआंव सहित गढ़वा जिले में दवा दुकानें रहीं पूरी तरह बंद, मरीज रहे परेशान

गढ़वा:अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसो० का ऐलान,मेडिकल सेवाएं नियमित रहेगी जारी

रमना-डंडई मुख्य सड़क के दिन बहुरेंगे, विधायक अनंत प्रताप देव ने किया 13.462 किमी सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास

एसडीएम की सख्ती:मझिआंव मोड़ पर खुले में मुर्गा काटने वालों के खिलाफ पब्लिक न्यूसेंस के तहत एक्शन शुरू

रंका CHC में ऐतिहासिक शुरुआत: गढ़वा जिले की पहली समर्पित ‘महिला OPD’ और आधुनिक प्रसव कक्ष शुरू