---Advertisement---

गढ़वा: अनुमंडल पदाधिकारी ने किया कंट्रोल रूम का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

On: November 6, 2024 6:16 PM
---Advertisement---

गढ़वा: सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने बुधवार शाम कंपोजिट कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने कंट्रोल रूम में अधिष्ठापित सभी सीसीटीवी कैमरों से शहर के कोने-कोने का जायजा लिया, वहीं कंट्रोल रूम में रोस्टर ड्यूटी के अनुरूप प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों और पुलिस बल की उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया। मौके पर मौजूद दंडाधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों को सजगता और चौकसता के साथ हमेशा की तरह कर्तव्य निर्वहन का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि चुनाव तथा पर्व त्यौहारों का दौर एक साथ चल रहा है, ऐसे में पुलिस और प्रशासन की जिम्मेदारी दोगुनी हो जाना स्वाभाविक है। कानून व्यवस्था को बरकरार रखने के लिए सभी को अपने-अपने स्तर पर सजग रहना पड़ेगा, ताकि यहां का हर आम और खास व्यक्ति एक सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण में त्यौहार भी मना सके और अपने मतदान का प्रयोग भी निर्भीक माहौल में कर सके। किसी भी सहायता के लिए कंट्रोल रूम के नंबर 6201261084 पर कॉल कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि हर नागरिक सदैव इस बात से आश्वस्त रह सकता है कि गढ़वा का जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन सदैव उनके साथ है। किसी भी अप्रत्याशित और अवांछनीय स्थिति में लोग हमारे नियंत्रण कक्ष के नंबर 6201261084 पर संपर्क कर सकते हैं। उक्त नियंत्रण कक्ष 24×7 कार्यरत है, जिसमें शिफ्ट वार पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारी प्रतिनियुक्त हैं। इसके अलावा लोग चाहें तो टोल फ्री 112 का भी उपयोग कर सकते हैं। इस दौरान कंट्रोल रूम में मौजूदा शिफ्ट के प्रतिनियुक्त दंडाधिकारीगण एवं पुलिस बल के सदस्य मौजूद थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गढ़वा एसडीएम का होटल-रेस्टोरेंट में औचक निरीक्षण, घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई

देशव्यापी बंदी का असर: मझिआंव सहित गढ़वा जिले में दवा दुकानें रहीं पूरी तरह बंद, मरीज रहे परेशान

गढ़वा:अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसो० का ऐलान,मेडिकल सेवाएं नियमित रहेगी जारी

रमना-डंडई मुख्य सड़क के दिन बहुरेंगे, विधायक अनंत प्रताप देव ने किया 13.462 किमी सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास

एसडीएम की सख्ती:मझिआंव मोड़ पर खुले में मुर्गा काटने वालों के खिलाफ पब्लिक न्यूसेंस के तहत एक्शन शुरू

रंका CHC में ऐतिहासिक शुरुआत: गढ़वा जिले की पहली समर्पित ‘महिला OPD’ और आधुनिक प्रसव कक्ष शुरू