झारखंड

गढ़वा: हथियार के बल पर फाइनेंस कर्मी से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार व नगदी बरामद

गढ़वा: फाइनेंस कर्मी से हथियार के बल पर लूटपाट करने वाले दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साथ ही वारदात में प्रयुक्त बाइक, हथियार व नगदी बरामद किया है।

पुलिस ने बताया कि 23 अगस्त को चैतन्य इंडिया फिन क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड के कर्मी से खरियानी गांव में पुल के पास तीन अज्ञात अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस संदर्भ में रमकंडा थाना में मामला दर्ज किया गया था। गढ़वा एसपी के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रंका के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया। एसआईटी टीम ने कार्रवाई करते हुए कांड में संलिप्त दो अपराधियों को गिरफ्तार किया। जिनमें सुनिल चौधरी उर्फ धनंजय चौधरी और बबलू चौधरी शामिल हैं। इनके पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, दो देशी कट्टा व आठ गोली, माइक्रो फाइनेंस कर्मी से लूटा गया बैग और 7490 रूपए नगद बरामद किए गए।

वारदात में शामिल तीसरे अपराधी की भी पहचान हो चुकी है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

ख़बर को शेयर करें।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।