---Advertisement---

मोहम्मदगंज में कल से गरीब रथ एक्सप्रेस का होगा ठहराव, सांसद दिखाएंगे हरी झंडी

On: January 22, 2026 11:41 AM
---Advertisement---

पलामू: पलामू संसदीय क्षेत्र के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में रांची–नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12877/12878) का मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन पर ठहराव स्वीकृत हो गया है। इस संबंध में रेलवे की ओर से अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने यह जानकारी देते हुए इसे क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है।


सांसद विष्णु दयाल राम ने बताया कि 23 जनवरी 2026 को रात्रि 10:00 बजे मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन पर गरीब रथ एक्सप्रेस के ठहराव का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर वे स्वयं स्टेशन पर उपस्थित रहकर हरी झंडी दिखाएंगे और कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।

उन्होंने हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मोहम्मदगंज, हैदरनगर, उटारी रोड एवं कांडी प्रखंड की जनता और कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे भारी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाएं। सांसद ने कहा कि गरीब रथ एक्सप्रेस के ठहराव से क्षेत्र के आम यात्रियों, विद्यार्थियों, मजदूरों और मरीजों को दिल्ली और रांची की सीधी, सस्ती एवं सुविधाजनक रेल सेवा का लाभ मिलेगा।


सांसद विष्णु दयाल राम ने इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति पलामू संसदीय क्षेत्र की समस्त जनता की ओर से हार्दिक धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार झारखंड और पलामू जैसे पिछड़े क्षेत्रों के विकास को लेकर लगातार गंभीर है और रेल सुविधाओं का विस्तार उसी का प्रमाण है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now