July 26, 2026

गारू: घर-घर जाकर पंचायत सचिव करेंगे पेंशन के लाभार्थियों के नाम का सत्यापन

Picsart_25-01-08_22-19-06-081.jpg

गारू (लातेहार): प्रखंड विकास पदाधिकारी अभय कुमार ने सभी पंचायत सचिवों को निर्देशित किया है कि पंचायत अंतर्गत पेंशन का लाभ ले रहे सभी लाभार्थियों का सत्यापन अभियान 08 जनवरी 2025 से 15 जनवरी 2025 तक चलाया जाए। इस दौरान, लाभुकों के घर-घर जाकर सत्यापन सुनिश्चित किया जाए। 16 जनवरी 2025 तक अयोग्य और मृत लाभुकों की पेंशन रद्द करने हेतु प्रतिवेदन अनुशंसा सहित प्रखंड कार्यालय को प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। साथ ही, पंचायत सचिवों को सत्यापन प्रक्रिया पूर्ण होने पर प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया है। यह अभियान पारदर्शिता और पात्रता सुनिश्चित करने के लिए चलाया जा रहा है।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed