लातेहार

गारू के नये बीडीओ ने संभाला पदभार

ख़बर को शेयर करें

लातेहार: गारू प्रखंड में नये प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) के रूप में अभय कुमार ने पदभार ग्रहण किया। उन्होंने पूर्व बीडीओ संतोष बैठा से औपचारिक रूप से प्रभार लेते हुए प्रखंड के विकास को गति देने का संकल्प लिया। अपने पहले दिन उन्होंने प्रखंड कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात की और कार्यों की जानकारी ली। नये बीडीओ ने प्रखंड में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने और पारदर्शिता के साथ योजनाओं को लागू करने पर जोर दिया।

अभय कुमार ने कहा उनकी प्राथमिकता प्रखंड के हर गांव और परिवार तक सरकार की योजनाओ को सही ढंग से पहुंचना मेरा प्रथम प्राथमिकता होगा। नये बीडीओ ने विशेष रूप से राज्य और केंद्र सरकार द्वारा संचालित वृद्धा पेंशन और सामाजिक सुरक्षा पेंशन जैसी योजनाओं को गरीब और जरुरतमंद लोगो तक पहुंचाने की बात कही। उन्होंने जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करने और सरकारी योजनाओं का लाभ सही लाभार्थियों तक पहुँचाने का संकल्प लिया। गारु के लोगों ने उनके इस कदम का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में प्रखंड का सर्वांगीण विकास होगा।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।