---Advertisement---

ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ के बैनर तले गेट मीटिंग का हुआ आयोजन

On: October 31, 2023 2:33 AM
---Advertisement---

सिल्ली:- मुरी रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या दो पर लॉबी के समीप ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ के केंद्रीय कार्यकारिणी के निर्देशानुसार सोमवार को रेलवे बोर्ड के द्वारा निर्गत पत्र RBE-120&143/2016 के मौलिक तथ्यों को गलत तरीके से निर्गत कर लागू करने के आदेश के विरोध में प्रात: 10 बजे से 12 बजे तक शांतिपूर्ण तथा लोकतांत्रिक तरीके से एवं रेल परिचालन को बिना बाधित किए हुए AILRSA के सदस्यों द्वारा गेट मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग के दौरान रनिंग कर्मचारियों ने बताया कि आरबीआई के पत्र में सीभीभीआरएस भी लागू करने का आदेश है जो रनिंग कर्मचारियों के निजता का हनन है। कर्मचारियों ने बताया कि 104 घंटे प्रति एसपेल में ड्यूटी कराया जाता था जो नए नियम के तहत 125 घंटा कर दिया गया है, 36 घंटा में मुख्यालय लौटते थे जो अब 72 घंटा का कर दिया गया है, ड्यूटी 9 घंटा के बदले 11 घंटा कर दिया गया है, लोको का सीट और कैब में सुधार नहीं किया जा रहा है जबकि सीसीभीआरएस लगाकर कर्मचारियों को अनावश्यक तरीके से परेशान किया जा रहा है, स्थानीय स्तर पर ड्यूटी आवर की कटौती, किलोमीटर की कटौती, एवं छुट्टी की कटौती आदि शामिल हैं। वही हम सब इस नियम का विरोध करते हैं और चेतावनी देते हैं कि अगर नियम चेंज नहीं किया गया तो अनिश्चितकाल धरना पर लोको रनिंग स्टाफ बैठने के लिए मजबूर हो जाएंगे। इस मौके पर दर्जनों रेल चालक एवं सह चालक मौजूद रहे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now