

राजेश कुमार साव झारखंड वार्ता
बालूमाथ। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर नगर स्थित महावीर मंदिर परिसर में अखिल विश्व गायत्री परिवार, बालूमाथ शाखा द्वारा गायत्री महामंत्र जाप एवं दीप यज्ञ का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संकल्प एवं सामूहिक गायत्री महामंत्र के जाप से हुआ। सायंकाल दीप यज्ञ के माध्यम से श्रद्धालुओं ने अपने सद्गुरु के श्रीचरणों में श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं ने गुरु भक्ति से ओत-प्रोत भजनों की प्रस्तुति दी, जिसमें “गुरु तेरे चरणों में मैं शीश झुकाता हूँ” सहित कई भजन प्रस्तुत किए गए।
कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के बालूमाथ संयोजक कृष्णकांत गुप्ता, प्रेम शर्मा एवं महानंद कुशवाहा ने दीप यज्ञ का संचालन कराया। साधकों ने सामूहिक रूप से गायत्री महामंत्र का जाप कर विश्व शांति एवं मानव कल्याण की प्रार्थना की।
इस अवसर पर महानंद कुशवाहा, विनोद कुमार साहू, विजेंद्र प्रसाद, लखनलाल प्रसाद, मनोज कुमार, आशीष ओझा, संजय कुशवाहा, उपेंद्र सिंह, ओम पांडेय, उपेंद्र रंगीला, प्रमोद साव, माया सिन्हा, मनोरमा देवी, लक्ष्मी देवी, अनुपमा देवी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।





