---Advertisement---

गायत्री परिवार का शारदीय नवरात्र का अनुष्ठान कलश स्थापना के साथ शुरू

On: October 14, 2023 4:01 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर :गायत्री परिवार टाटानगर के युवा प्रकोष्ठ नवयुगदल और प्रज्ञा महिला मंडल के साधकों द्वारा गायत्री ज्ञान मंदिर भालुबासा में शारदीय नवरात्र का अनुष्ठान हेतु सामूहिक कलश स्थापना हुआ ।

इसके साथ गायत्री मंदिर-मून सिटी मानगो, गायत्री मंदिर-भुइयांडीह, साहित्य विस्तार केंद्र- बारीडीह, नव चेतना विस्तार केंद्र- गोविंदपुर,प्रज्ञापीठ- नरसिंगढ़ ,गायत्री मंदिर- मुसाबनी, MIG गायत्री मंदिर, आदित्यपुर प्रज्ञापीठ में भी कलश स्थापना सम्पन्न हुआ ।

नवरात्र के 9 दिनों के दौरान गायत्री परिवार के कार्यकर्ता 24000 गायत्री महामंत्र का जाप करते है। साथ ही विशेष दिन चर्या का पालन 9 दिनों तक किया जाता है ।

भालूबासा गायत्री ज्ञान मंदिर में कर्मकांड श्री शम्भूनाथ दुबेजी और गायत्री मंदिर मानगो में श्रीमती रेखा शर्मा के द्वारा कराया गया । इस सामूहिक गायत्री मंत्र जप अनुष्ठान का समापन 23 अक्टूबर नवमी तिथि में 5 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के साथ होगा । इस शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ गायत्री परिवार झारखण्ड़ के समन्वय श्री संतोष कुमार राय ने सभी झारखण्ड़ वासियों के साथ साथ देश वासियों को शुभकामनाएं दिए ।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बार बार नीट पेपर लीक होना नेशनल डिजास्टर के समान और मोदी सरकार की विफलता का स्मारक के रूप में: अवधेश सिंह

पूर्वी सिंहभूम जिला सेवादल कांग्रेस कमेटी का गठन, देखें कौन कहां

श्री श्री कांवरिया धाम मंदिर में श्री रामचरितमानस नवाह्न परायण महायज्ञ एवं राम कथा का दूसरा दिन संपन्न

जमशेदपुर:नीट पेपर लीक प्रकरण में छात्रों के आत्महत्या पर भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों का जोरदार प्रदर्शन

जमशेदपुर:रंगदारी की खातिर कपड़ा व्यापारी के घर में घुसकर फायरिंग,आधा दर्जन अपराधी हथियार के साथ पुलिस के हत्थे चढ़े

जमशेदपुर:मानगो के पारडीह में एस्बेस्टस काट गल्ले दुकान से 50000 नकदी और सामानों की चोरी