---Advertisement---

सीएम हेमंत सोरेन से महाप्रबंधक दक्षिण-पूर्व रेलवे व डीआरएम रांची रेल मंडल ने की मुलाकात, विकास कार्यों से कराया अवगत

On: November 29, 2023 9:52 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

रांची:- मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में महाप्रबंधक दक्षिण-पूर्व रेलवे, कोलकाता श्री अनिल कुमार मिश्रा, डीआरएम रांची रेल मंडल श्री जसमीत सिंह बिंद्रा एवं सीनियर डीसीएम श्री निशांत कुमार ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को इन्होंने संयुक्त रूप से झारखंड में रेलवे विकास हेतु किए जा रहे कार्यों एवं गतिविधियों से अवगत कराया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्रीमती वंदना दादेल, मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें