---Advertisement---

गिरिडीह: एसीबी ने राजस्व उप निरीक्षक और बिचौलिया को घूस लेते दबोचा

On: December 18, 2025 6:35 PM
---Advertisement---

गिरिडीह:बेंगाबाद अंचल कार्यालय के एक राजस्व उप-निरीक्षक और एक बिचौलिये को रिश्वत लेते एंटी करप्शन ब्यूरो ने धर दबोचा।

बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता ने अपनी बेटी लक्ष्मी कुमारी वर्णवाल के नाम पर मौजा मोतीलेदा स्थित जमीन के दाखिल-खारिज के लिए अंचल कार्यालय में आवेदन दिया था. जब वह इस संबंध में अंचल अधिकारी से मिले, तो उन्हें पंचायत स्तर के कर्मचारी से संपर्क करने को कहा गया. आरोप है कि संबंधित कर्मचारी ने दाखिल-खारिज कराने के बदले 15 हजार रुपये की मांग की. शिकायतकर्ता रिश्वत देने के पक्ष में नहीं थे, इसलिए उन्होंने धनबाद स्थित एसीबी कार्यालय में इसकी शिकायत दर्ज कराई.शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई.

इसके बाद गुरुवार को योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए एसीबी ने बेंगाबाद अंचल कार्यालय से राजस्व उप-निरीक्षक सुरेंद्र यादव और एक दलाल मुकेश कुमार को छह हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया. एसीबी दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

झारखंड कांग्रेस में उबलता असंतोष, दिल्ली दरबार तक पहुंची विधायकों की नाराजगी

जमशेदपुर: रामलला स्थापना दिवस पर सनातन रक्षा वाहिनी संघ का हनुमान चालीसा पाठ,11000 दीपों संग भव्य आरती,भोग वितरण

पलामू: बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, प्रिंस खान–सुजीत सिन्हा गैंग के 8 बदमाश गिरफ्तार; हथियार बरामद

झारखंड हाईकोर्ट के जज से ‘डोंट क्रॉस द लिमिट’ कहने वाले वकील को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, हाईकोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने का निर्देश

रजरप्पा पहुंचे नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी, मां छिन्नमस्तिका के दर्शन किए, कहा- भारत की सुरक्षा सक्षम हाथों में है

युवाओं के कंधे पर होती है राष्ट्र व बेहतर समाज निर्माण की जिम्मेवारी : मिथिलेश ठाकुर