---Advertisement---

बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं को गिरिनाथ सिंह ने दिया जीत का मंत्र

On: September 20, 2024 1:00 PM
---Advertisement---

गढ़वा: आज गढ़वा पंचायत के चिनिया प्रखंड में बूथ स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। अपने सम्बोधन की शुरुआत में ही मंत्री जी ने आज हेमंत सरकार पर हमला करते हुए कहा कि यहां लोग नौकरी को बेचने का काम कर रहे हैं। डिसीएल की परीक्षा पर मंत्री जी ने कहा की गलत कानून बनाकर बच्चों को भूखे पेट दौड़ा दिया गया। जिसके कारण 17 अभ्यर्थियों की मौत हो गई ऐसे में हेमंत सरकार पर हत्या का केस होना चाहिए। सब यहां भ्रष्टाचार करने पर लगे हैं और लोगों को लूटने में लगे हुए हैं।

आगे मंत्री जी ने “बिहारी भगाओ चिनीया बचाओ” का नारा देते हुए कहा सभी लोग साथ मिलकर काम करेंगे और गढ़वा को आगे बढ़ाएंगे और मैं आपसे कहता हूं कि जहां-जहां आपका पसीना बहेगा वहां मेरे शरीर का एक-एक खून आपके लिए कुर्बान रहेगा। पूर्व मंत्री ने बूथ अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष एवं सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य कर बूथ जितने का मंत्र दिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से राम लखन यादव, कैलाश यादव,अतुअल्ल्हा अंसारी, वीरेंद्र सिंह,राजेश तुरी, विनोद सिंह, सतनारायण यादव, रविंद्र सिंह, धनुकधारी सिंह, संजय शाह,गौरी देवी, लीलावती देवी, बाबुल सिंह सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now