झारखंड

जैसे भगवान राम ने रावण का वध किया, उसी प्रकार भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने का संकल्प लें : गिरिनाथ सिंह

गढ़वा: नवरात्र के शुभ अवसर पर पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह का भ्रमण कार्यक्रम गढ़वा, रमकंडा एवं डंडा प्रखंड में किया गया। पूर्व मंत्री ने डंडा में फीता काटकर भक्ति जागरण कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

पूर्व मंत्री ने कहा कि विधानसभा में भ्रष्टाचार रूपी राक्षस हावी है। पिछले 15 सालों के कार्यकाल से विधानसभा की जनता त्रस्त और पस्त हो चुकी है। आगे पूर्व मंत्री ने कहा कि आज जनता का कोई भी काम नहीं हो पा रहा है। एक छोटा भी काम कराना हो तो बिना घूस का नहीं होता। हमने जो भ्रष्टाचार के खिलाफ परिवर्तन यात्रा निकाला है उसमे आप सभी का भरपूर सहयोग और समर्थन मिला है। आइये इस दुर्गा पूजा के अवसर पर जैसे भगवान राम ने रावण का वध किया था ठीक उसी प्रकार भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने का संकल्प ले।

कार्यक्रम में मुख्यरूप से जिला पार्षद उपाध्यक्ष सत्यनारायण यादव, रमकंडा प्रखंड अध्यक्ष रामगी यादव, प्रदीप यादव, अर्जुन ठाकुर, बाबुल सिंह सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

ख़बर को शेयर करें।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।