लातेहार

लातेहार: कल्याण गुरुकुल में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

ख़बर को शेयर करें

झारखंड वार्ता न्यूज

मनिका (लातेहार): मनिका प्रखंड क्षेत्र स्थित कल्याण गुरुकुल में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। युवती गढ़वा जिला के कदलिया गांव की रहने वाली है। युवती की पहचान रूपा कुमारी (19), पिता देव कुमार पासवान के रुप में की गई। मृतिका कल्याण गुरुकुल में प्रशिक्षण के लिए पिछले कई महीनों से रह रही थी।

घटना की सूचना मिलने पर मनिका थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा समेत पुलिस बल के जवान कल्याण गुरुकुल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेज दिया गया। पुलिस प्रशासन ने कहा कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आ जाता है, कुछ कहा नहीं जा सकता है।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।