झारखंड

छात्राओं ने सिखें आत्म रक्षा के गुर

ख़बर को शेयर करें

सिल्ली – सिल्ली प्रखंड अंतर्गत राजकीयकृत मध्य विधालय चातमबाड़ी में अध्ययनरत छात्राओं को रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण योजना के तहत शनिवार को एक दिवसीय कराटे प्रशिक्षण प्रशिक्षक कार्तिक चन्द्र महतो द्वारा व्यायाम के माध्यम से कक्षा, 01 से कक्षा 08 तक के छात्राओं को कराटे प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें पंचेस्, ब्लॉक्स, किकस्, एल्बोस् इत्यादि का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक ने बताया कि कराटे एक ऐसी कला है कि जिसके माध्यम से शारिरिक सुरक्षा के साथ – साथ आत्मरक्षा भी सुनिश्चित की जा सकती है। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार शिक्षिका रीता साहु एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित थे।

Dinesh Banerjee

मेरा नाम दिनेश रंजन बनर्जी है। मैं पिछले 10 साल से पत्रकारिकता कर रहा हूं। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता में "प्रतिनिधि" के पद पर कार्यरत हूँ। तथ्यपूर्ण और निष्पक्ष पत्रकारिता करना मेरा उद्देश्य है।सरल और प्रभावी भाषा में खबरें प्रस्तुत करना मेरी सबसे बड़ी ताकत है। हमेशा सत्य और प्रमाणित जानकारी को पाठकों तक पहुँचाने की कोशिश करता हूँ। नई घटनाओं और मुद्दों को गहराई से समझकर निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना मुझे पसंद है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना मेरा संकल्प है।