---Advertisement---

गिरफ्तार सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि पहुंची सुप्रीम कोर्ट, गिरफ्तारी को चुनौती

On: October 3, 2025 11:44 AM
---Advertisement---

नई दिल्ली:एन एस ए के तहत लद्दाख हिंसा मामले में गिरफ्तार सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक की पत्नी ने सुप्रीम कोर्ट में उनकी गिरफ्तारी के खिलाफ चुनौती दी है।

सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंगमो ने संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत गुरुवार को कोर्ट में रिट याचिका दायर की थी।

इससे पहले 26 सितंबर को लद्दाख में राज्य की मांग को लेकर हुए विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत सोनम वांगचुक को हिरासत में लिया गया था।

पत्नी की सोनम की रिहाई की मांग

गौरतलब है कि गीतांजलि अंगमो ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका के माध्यम से अपने पति की रिहाई की मांग की है। वर्तमान में सोनम वांगचुक राजस्थान के जोधपुर जेल में बंद हैं। इस याचिका में उठाए गए आधारों की जानकारी अभी सामने नहीं आ सकी है।

माना जा रहा है कि दशहरा की छुट्टियों के बाद 6 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट के दोबारा खुलने पर इस मामले की तत्काल सुनवाई हो सकती है। वांगचुक एक नवप्रवर्तक और रेमन मैग्सेसे पुरस्कार विजेता हैं और लद्दाख में पर्यावरण और सामाजिक मुद्दों पर एक प्रमुख आवाज रहे हैं।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें