---Advertisement---

हिंडालको कंपनी के द्वारा चश्मा वितरण किया गया

On: February 25, 2026 10:17 PM
---Advertisement---

सिल्ली:-हिंडालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड मुरी वर्कर्स के द्वारा बुधवार के दिन बांसारूली पंचायत भवन में कैंप लगाकर 162 रोगियों के बीच नि:शुल्क चश्मा का वितरण किया गया। वितरण से पूर्व सिल्ली प्रखंड के उप प्रमुख आरती देवी के द्वारा कैंप का उद्घाटन किया गया। ज्ञात हो कि हिंडालको द्वारा पूर्व में बांसारूली एवं पिस्का पंचायत भवन में ग्रामीणों के बीच आंख से संबंधित रोगों का जांच किया गया था। जिसमें दूर दृष्टि और निकट दृष्टि दोष वाले रोगियों को चिन्हित कर उनके बीच नि:शुल्क चश्मा का वितरण किया गया।बांसारूली पंचायत में कैंप के माध्यम से 162 रोगियों के बीच चश्मा का वितरण किया गया,वहीं पिस्का पंचायत में गुरुवार के दिन 199 रोगियों के बीच निःशुल्क चश्मा का वितरण किया जाएगा। वितरण के पश्चात हिंडाल्को के अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से कहा कि आगे भी स्वास्थ्य की दिशा में विकास हेतु पहल की जाएगी ताकि लाभुको को राहत मिल सके। इस मौके पर बांसारुली पंचायत के मुखिया लालू राम उरांव ,पूर्व मुखिया धनेश्वर मांझी समेत हिंडाल्को के पदाधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Dinesh Banerjee

मेरा नाम दिनेश रंजन बनर्जी है। मैं पिछले 10 साल से पत्रकारिकता कर रहा हूं। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता में "प्रतिनिधि" के पद पर कार्यरत हूँ। तथ्यपूर्ण और निष्पक्ष पत्रकारिता करना मेरा उद्देश्य है।सरल और प्रभावी भाषा में खबरें प्रस्तुत करना मेरी सबसे बड़ी ताकत है। हमेशा सत्य और प्रमाणित जानकारी को पाठकों तक पहुँचाने की कोशिश करता हूँ। नई घटनाओं और मुद्दों को गहराई से समझकर निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना मुझे पसंद है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना मेरा संकल्प है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

सरायकेला में ACB की बड़ी कार्रवाई: डीसी की बैठक के बीच रिश्वत लेने निकला, रंगे हाथ धरा गया भू-अर्जन विभाग का बड़ा बाबू, दलाल भी गिरफ्तार

असम वि०स० चुनाव:झारखंड मुक्ति मोर्चा ने फैसला बदला, 21 सीटों पर प्रत्याशी घोषित, देखें कौन-कौन

प०बंगाल:रामनवमी व चुनाव पूर्व कथित जिहादी, नंदीग्राम में राम की प्रतिमा का सिर काट ले गए,शुवेंदु अधिकारी बोले!

धुरंधर 2 का एक पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल, सिख समुदाय ने कड़ी आपत्ति के साथ शिकायत दर्ज कराई

रांची: हथियारबंद बेखौफ बदमाशों ने पेट्रोल पंप में की लूटपाट, सीसीटीवी में कैद

झारखंड में फिर बदलेगा मौसम का तेवर, बारिश, वज्रपात और तेज हवा को लेकर अलर्ट जारी