July 26, 2026

‘तुम्हें नहीं मारेंगे, जाओ मोदी को ये बता देना’, पहलगाम में आतंकियों ने पति को मारा, पत्नी ने सुनाई आपबीती

image_editor_output_image1011497019-1745373880396.jpg

Pahalgam Attack: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने टूरिस्टों पर हमला किया है। इस हमले में 26 नागरिकों की मौत हुई है। मरने वालों में दो विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। जबकि 20 घायलों का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि 4 आतंकी थे, जिन्होंने पर्यटकों पर हमला किया। हमले की तस्वीर भी आ गई है जो काफी भयावह है। वहीं कई वीडियो भी सामने आए हैं। इस बीच एक पीड़िता का वीडियो आया है जो दिल दहला देने वाला है। कर्नाटक के शिमोगा की रहने वाली पल्लवी, उनके पति मंजूनाथ और बेटे भी छुट्टियां मनाने के लिए पहलगाम गए थे। पल्लवी के पति मंजूनाथ की आतंकियों ने गोली मार कर हत्या कर दी।

पल्लवी का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें वह कह रही हैं कि हम आज सुबह ही पहलगाम पहुंचे थे और घूमते हुए बैसरन आए थे। पल्लवी ने बताया कि मैंने अपने पति को अपनी आंखों के सामने जमीन पर गिरते देखा। मुझे लगा मैं कोई बुरा सपना देख रही हूं। पल्लवी ने कहा कि आतंकी गोलियां बरसा रहे थे और उनकी संख्या करीब चार थी। पल्लवी ने बताया कि मैंने आतंकियों से कहा कि मैं अब यहां क्या करूंगी, मुझे तो जीते जी मार दिया, अब मुझे भी मार दो। इस पर एक आतंकी ने कहा कि जाओ तुम्हें जिंदा छोड़ते हैं, जाकर मोदी को बता देना।

ख़बर को शेयर करें।