

रांची : गोड्डा जिले से एक सनसनीखेज खबर आ रही है। जहां चतरा उच्च विद्यालय में एक शिक्षक के द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग की खबर आ रही है इस फायरिंग की घटना में दो शिक्षकों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। जिसमें एक शिक्षिका भी शामिल है। वहीं गोली मारने वाले ने खुद को भी गोली मार ली है जिसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही थी।उसकी भी मौत की अपुष्ट खबर आ रही है। घटना से स्कूल में कोहराम मच गया है। ताबड़तोड़ फायरिंग से अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया।
खबरों के मुताबिक मामला लव ट्रायंगल का है। बताया जा रहा है कि एक टीचर ने साथी शिक्षक और शिक्षिका को गोली मार दी है और खुद भी सुसाइड की कोशिश की।
बताया जा रहा है कि चतरा उच्च विद्यालय में प्रेम प्रसंग में शिक्षक रवि रंजन ने मंगलवार को फायरिंग कर दो शिक्षकों को मौत के घाट उतार दिया। बाद में रवि रंजन ने खुद को भी गोली मार ली। मृतकों में सुजाता देवी और आदेश सिंह शामिल हैं।
संबंधित समाचार
Akash Lohra
October 18, 2026
Akash Lohra
October 18, 2026





