---Advertisement---

बिशुनपुरा में धूमधाम से हुई मां सरस्वती की पूजा, भक्तिमय हुआ माहौल

On: January 23, 2026 8:48 PM
---Advertisement---

अजीत कुमार रंजन


बिशुनपुरा (गढ़वा): बिशुनपुरा प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा पूरे श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुई। सरस्वती पूजा के अवसर पर पूरा प्रखंड क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया। विद्यालयों, कोचिंग संस्थानों एवं गांव-मुहल्लों में सुबह से ही मां सरस्वती की प्रतिमाओं की स्थापना कर विधि-विधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना की गई।


प्रखंड के राज राजेंद्र प्रताप देव उच्च विद्यालय, प्लस टू उच्च विद्यालय पिपरीकला, अपग्रेडेड मध्य विद्यालय बिशुनपुरा, पीएम श्री मध्य विद्यालय अहमर, विद्या भारती हाई स्कूल, सरस्वती ज्ञान मंदिर, बाल शिक्षा निकेतन, बाल विकास विद्यालय, ब्राइट फ्यूचर एकेडमी सहित कई शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक मां सरस्वती की पूजा की। वहीं मौर्या कोचिंग सेंटर, संगम कोचिंग सेंटर, सनराइज कोचिंग सेंटर, प्रज्ञा मार्गदर्शन कोचिंग सेंटर समेत अन्य कोचिंग संस्थानों में भी भव्य रूप से पूजा का आयोजन किया गया।


पूजा के दौरान मां सरस्वती को श्वेत वस्त्र, पुष्प, अक्षत, फल एवं प्रसाद अर्पित किए गए। छात्र-छात्राओं ने विद्या, बुद्धि और विवेक की कामना करते हुए मां से आशीर्वाद प्राप्त किया। पूजा पंडालों में ‘जय मां सरस्वती’ के जयघोष से पूरा इलाका गूंज उठा।


सरस्वती पूजा के अवसर पर कई विद्यालयों एवं संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने भजन, गीत और वाद्य यंत्रों की प्रस्तुति दी। शिक्षकों एवं संस्थान संचालकों ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व को समझाते हुए अनुशासन एवं परिश्रम से आगे बढ़ने का संदेश दिया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now