---Advertisement---

मझिआंव: महिला के गले से सोने की चेन उड़ाई, बुढ़ी खाड़ हनुमान मंदिर में वारदात

On: January 15, 2026 9:11 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता संवाददाता

मझिआंव(गढ़वा): प्रखंड क्षेत्र के बुढ़ी खाड़ हनुमान मंदिर में आयोजित मकर संक्रांति मेला के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इसी दौरान मेन बाजार निवासी सह कमलापुरी श्रृंगार स्टोर के प्रोपराइटर उमाशंकर कमलापुरी की पत्नी नीलम देवी के गले से सोने की चेन चोरी हो गई।

पीड़िता नीलम देवी के अनुसार, वह मंदिर के भीतर बजरंगबली का दर्शन करने गई थीं। दर्शन के दौरान महिलाओं की अत्यधिक भीड़ का फायदा उठाकर किसी अज्ञात चोर ने उनके गले से सोने की चेन काट ली। घटना का अहसास होते ही वह मंदिर से बाहर आकर रोने लगीं। पूछताछ करने पर उन्होंने अपने पति को पूरी घटना की जानकारी दी।

घटना की सूचना मिलते ही मंदिर परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई, लेकिन चोर का कोई सुराग नहीं मिल सका। लोगों के बीच चर्चा है कि मंदिर व मेला क्षेत्र में महिला चोर गिरोह सक्रिय हैं। बताया गया कि हाल के दिनों में मोरबे क्षेत्र में भी इसी तरह की चोरी की घटना सामने आ चुकी है।

मेले में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने को लेकर श्रद्धालुओं में आक्रोश देखा गया। लोगों का कहना है कि भीड़-भाड़ वाले इस धार्मिक आयोजन में केवल नाम मात्र की डंडा पार्टी पुलिस की तैनाती की गई थी, जिससे चोरों के हौसले बुलंद हैं।

पीड़ित उमाशंकर कमलापुरी ने बताया कि चोरी गई सोने की चेन की कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। घटना के बाद से श्रद्धालुओं में दहशत का माहौल है और प्रशासन से मेले में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की जा रही है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

मझिआंव: आरके पब्लिक स्कूल में शहीद दिवस समारोह आयोजित, याद किए गए भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु

गढ़वा में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ पुलिस ने चलाया छापेमारी अभियान, 1100 किलो जावा महुआ को किया नष्ट

गढ़वा: नगर परिषद अध्यक्ष ने छठव्रतियों के बीच बांटी आम की लकड़ी

गढ़वा: नाबालिग से रेप के बाद हत्या का आरोपी गिरफ्तार, अरहर के खेत में मिली थी लड़की की लाश

गढ़वा में डीआईजी की समीक्षा बैठक: सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

गढ़वा सदर अस्पताल में दलाली का खेल उजागर, मरीजों को निजी अस्पतालों में रेफर करने के बदले वसूले जा रहे थे हजारों रुपए; SDM की जांच में खुलासा