---Advertisement---

चरणजीत के Aismjwa के अध्यक्ष बनने पर गोलपहाड़ी सिख स्त्री सत्संग सभा ने किया सम्मानित

On: July 4, 2024 6:14 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर: गोलपहाड़ी गुरुद्वारा सिख स्त्री सत्संग सभा ने बुधवार को ऑल इंडिया स्मॉल मीडियम जर्नलिस्ट एसोसिएशन की जमशेदपुर शहरी इकाई का जिला अध्यक्ष बनने पर फतेह लाइव के मुख्य संपादक चरणजीत सिंह को सम्मानित किया. इस दौरान अंगवस्त्र और बुके प्रदान करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गई. इसके साथ ही जन्मदिन की बधाई भी दी गई.

इससे पूर्व इन दोनों खुशियों के उपलक्ष्य में चरणजीत सिंह के आवास में श्री सुखमणि साहेब के पाठ और कीर्तन गायन किये गए. सभा की बीबीयों ने पाठ किया. समाप्ति के बाद बीबी जसविंदर कौर ने अरदास हुई, जिसके बाद उपस्थित संगत के बीच सम्मान समारोह किया गया. चरणजीत सिंह को आगामी रविवार को गुरुद्वारा में सम्मानित किया जायेगा. गोलपहाड़ी गुरुद्वारा के प्रधान लखविंदर सिंह, वरीय उपाध्यक्ष गुरचरण सिंह टीटू, चेयरमैन इंदरजीत सिंह साब, सचिव सविंदर सिंह बिल्ला, नौजवान सभा के महासचिव तरण संधू, सभा की प्रधान सह सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा की संयुक्त महासचिव परमजीत कौर, जसविंदर कौर, गुरमीत कौर, तृप्ता कौर, सुखजिन्दर कौर, ग्रंथी गुरमीत कौर, बलविंदर कौर, मंजीत कौर उर्फ कोक्क, सरबजीत कौर, आशा कौर, सीता कौर, गुरमीत कौर स्वीटी, हरलीन कौर, तरणदीप सिंह, गुरकिरत सिंह, अवलीन कौर आदि उपस्थित थे.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रामगढ़: घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या, पति ने हथौड़े से सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट

टाटा मोटर्स के एचवीटीएल व इंजन डिवीजन में अध्यक्ष व महामंत्री का हुआ स्वागत

महिला सशक्तिकरण के लिए विधायक कल्पना सोरेन को बड़ा सम्मान, ब्रिक्स वुमन समिट में मिला प्रतिष्ठित ‘ट्रेलब्लेजर अवार्ड’

बहरागोड़ा:स्वर्णरेखा तट पर मिले कथित सेकंड वर्ल्ड वॉर बम को डिफ्यूज करने पहुंची सेना,एक और सिलेंडरनुमा चीज मिली! हड़कंप

धनबाद में सड़क हादसा: ड्यूटी ज्वाइन करने जा रही महिला ASI की मौत, पति घायल

रामगढ़: अवैध संबंध, जान से मारने की धमकी…, पूर्व जिप अध्यक्ष शांति सोरेन ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, मुख्यमंत्री को पत्र लिख की कार्रवाई की मांग