---Advertisement---

रेलवे में नौकरी पाने की इच्छुक लोगों के लिए खुशखबरी!आरआरबी का बंपर भर्ती का ऐलान

On: October 4, 2025 7:04 PM
---Advertisement---

एजेंसी: रेलवे की नौकरी की चाहत रखने वालों के लिए खुशखबरी आरआरबी ने 11000 पदों पर बहाली के लिए ऐलान कर दिया है।
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने हाल ही में एनटीपीसी और जेई समेत 4 नई भर्तियों का ऐलान किया है। इनमें से एक भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं और बाकी भर्ती के लिए इसी महीने आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।इन सभी भर्तियों के जरिये कुल 11,813 पदों को भरा जाना है। ऐसे में रेलवे में नौकरी करने का सपना देख रहे हजारों लाखों युवाओं के लिए ये खुशखबरी है। यहां देखें चारों भर्ती से जुड़ी डीटेल्स…

NTPC में भर्ती के लिए कब होंगे एग्जाम? (RRB NTPC Recruitment 2025)

हाल ही में रेलवे ने नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) ग्रेजुएट लेवल पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली CBT-2 एग्जाम 2025 के लिए सिटी स्लिप जारी की है। इससे अभ्यर्थियों को ट्रैवल प्लान बनाने में मदद मिलेगी। सीबीटी 2 परीक्षा 13 अक्तूबर 2025 को होनी है। इस भर्ती के जरिये रेलवे में स्टेशन मास्टर, गुड्स ट्रेन मैनेजर, सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट जैसे पद भरे जाने हैं। इस एग्जाम से 8,000 से भी ज्यादा रिक्त पद भरे जाएंगे। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि ये देश की सबसे बड़ी भर्ती है। इस भर्ती के लिए एडमिट कार्ड 9 अक्टूबर 2025 को जारी होंगे।

Railway JE के पदों पर आवेदन कब शुरू? (RRB JE Vacancy 2025)

बताते चलें कि इससे पहले रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने JE के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। इसमें 2570 जूनियर इंजीनियर पद हैं, जिसमें डिपोट मटेरियल सुपरिटेंडेंट और केमिकल एंड मेटालर्जिल असिस्टेंट भी शामिल हैं। इस भर्ती के लिए भी आवेदन रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से ही होगा। आवेदन करने की प्रक्रिया 31 अक्तूबर 2025 से शुरू होगी और इसकी आखिरी तारीख 30 नवंबर 2025 है।

अप्रेंटिस पदों पर कब शुरू होगा रजिस्ट्रेशन? (RRB Apprentice recruitment 2025)

इसके अलावा उत्तर-पश्चिम रेलवे ने 10वीं पास और आईटीआई वालों के लिए अप्रेंटिस के पदों पर भी भर्ती निकाली है। इस भर्ती के जरिये कुल 2162 पद भरे जाएंगे। भर्ती में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 3 अक्तूबर से लेकर 2 नवंबर 2025 तक चलेंगे। इस भर्ती से जुड़ी आधिकारिक सूचना वेबसाइट पर मिल जाएगी।

सेक्शन कंट्रोलर पदों पर होगी भर्ती (RRB Section Controller Recruitment 2025)

बताते चलें कि रेलवे की तरफ से सेक्शन कंट्रोलर पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 14 अक्तूबर है। इसके साथ ही फीस जमा करने की आखिरी तारीख 16 अक्तूबर 2025 तय की गई है। जो उम्मीदवार इस भर्ती के जरिये रेलवे में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, वे आरआरबी के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें