---Advertisement---

सरकार ने की घोषणा लेकिन मानदेय मिला नहीं,वार्ड सदस्य सह उप मुखिया संघ की बैठक,सीएम हेमंत को सौंपेगा ज्ञापन

On: August 22, 2023 5:13 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर:जमशेदपुर प्रखंड के वार्ड सदस्य सह उप मुखिया संघ की एक बैठक प्रखंड विकास कार्यालय परिसर में स्थित पंचायत भवन के समीप संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष राकेश चौबे ने किया जबकि संचालन मुख्य संरक्षक सुनील गुप्ता ने किया। बैठक में मुख्य रूप से वार्ड सदस्य, उप मुखिया सहित समस्त जनप्रतिनिधि के मानदेय एवं संगठन की मजबूती पर विचार विमर्श किया गया। संघ के अध्यक्ष राकेश चौबे ने कहा कि मानदेय की घोषणा तो सरकार कर चुकी है मगर अब तक किसी भी जनप्रतिनिधि को मानदेय नहीं मिली है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि इस संबंध में जिला उपायुक्त के माध्यम से झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को समस्त वार्ड सदस्य,उप मुखिया के हस्ताक्षर युक्त एक मांग पत्र सौंपा जाएगा।

जिसमें वार्ड सदस्य, उप मुखिया सहित तमाम जनप्रतिनिधियों का मानदेय उनके खाता मे भेजने की मांग शामिल रहेगी। इसके अलावे महीना में एक बार संघ की बैठक करके संगठन की मजबूती हेतु आगे की रणनीति भी बनाने का निर्णय लिया गया है।

इस मौके पर संघ के अध्यक्ष राकेश चौबे, मुख्य संरक्षक सुनील गुप्ता, संघ के पदाधिकारी आलम ताज, अरमान खान, मैनुल खान, हलीम, अरुण साडिल, रवि कर्मकार, रजिया परवीन,पूजा कुमारी, विनीता देवी सहित कई लोग उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बार बार नीट पेपर लीक होना नेशनल डिजास्टर के समान और मोदी सरकार की विफलता का स्मारक के रूप में: अवधेश सिंह

पूर्वी सिंहभूम जिला सेवादल कांग्रेस कमेटी का गठन, देखें कौन कहां

श्री श्री कांवरिया धाम मंदिर में श्री रामचरितमानस नवाह्न परायण महायज्ञ एवं राम कथा का दूसरा दिन संपन्न

जमशेदपुर:नीट पेपर लीक प्रकरण में छात्रों के आत्महत्या पर भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों का जोरदार प्रदर्शन

जमशेदपुर:रंगदारी की खातिर कपड़ा व्यापारी के घर में घुसकर फायरिंग,आधा दर्जन अपराधी हथियार के साथ पुलिस के हत्थे चढ़े

जमशेदपुर:मानगो के पारडीह में एस्बेस्टस काट गल्ले दुकान से 50000 नकदी और सामानों की चोरी