---Advertisement---

झारखंड सरकार ने शिक्षा विभाग में किया फेरबदल, 14 अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग

On: February 20, 2025 2:18 AM
---Advertisement---

रांची: झारखंड सरकार ने राज्य शिक्षा सेवा के 14 पदाधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की है। इनमें से कुछ को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने बुधवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।

इसके तहत साहिबगंज के जिला शिक्षा पदाधिकारी दुर्गानंद झा को संताल प्रमंडल के क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक (आरजेडीई) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं, दक्षिणी छोटानागपुर के आरजेडीई अलका जायसवाल को प्राथमिक शिक्षा का उपनिदेशक बनाया गया है। पूर्वी सिंहभूम के डीईओ मनोज कुमार को कोल्हान प्रमंडल का आरजेडीई का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसी तरह, निशु कुमारी को जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान (डायट) रातू में प्राचार्य, संतोष गुप्ता को पाकुड़ डायट का प्राचार्य, सरायकेला के डीएसई कैलाश मिश्र को वहां के डीईओ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। नीलम आईलीन टोप्पो को प्राथमिक शिक्षा उपनिदेशक के साथ दक्षिणी छोटानागपुर के आरजेडीई का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। हजारीबाग के जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रवीण रंजन को उत्तरी छोटानागपुर के आरजेडीई के साथ इंदिरा गांधी आवासीय विद्यालय के प्राचार्य का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अभिषेक बड़ाइक को चतरा डीएसई के प्रभार से मुक्त किया गया। दास सुनंदा चंद्रमौलेश्वर को लोहरदगा का डीईओ, अभिजीत कुमार को लोहरदगा का डीएसई, रामजी कुमार को चतरा का डीएसई, दीप्ति कुमारी को जैक का संयुक्त सचिव और अभिषेक झा को धनबाद का डीईओ बनाया गया है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

हजारीबाग: लापता नाबालिग लड़की का शव मिला, रेप के बाद हत्या की आशंका; पत्थर से कूचा चेहरा

झारखंड में करंट का झटका: 1 अप्रैल से महंगी हो रही बिजली; जानें अब कितने रुपए प्रति यूनिट देने होंगे

असम चुनाव: झामुमो ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, सीएम हेमंत सोरेन संभालेंगे मुख्य प्रचारक की कमान

कोडरमा में दो ट्रकों के बीच जोरदार भिड़ंत, एक्सीडेंट के बाद लोगों ने मचा दी लूट; 500 बोरा दाल कर दिया गायब

कांग्रेस को बहुत बड़ा झटका!ऐतिहासिक अकबर रोड और यूथ कांग्रेस रायसीना रोड दफ्तर खाली करने का आदेश,फिर बवाल!

जमशेदपुर: प्रेम प्रसंग में युवक पर चापड़ से जानलेवा हमला, हालत गंभीर; CCTV फुटेज आया सामने