---Advertisement---

नवनिर्मित एमजीएम अस्पताल तक साकची से निशुल्क बस सेवा की व्यवस्था करे सरकार: विकास सिंह

On: June 4, 2025 1:38 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर:एमजीएम अस्पताल साकची से मानगो में बने नवनिर्मित अस्पताल तक निःशुल्क बस सेवा उपलब्ध करने की मांग भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह ने झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से की है।

विकास सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री को ईमेल के माध्यम से दिया सुझाव कहा कि सीएमसी वेल्लोर की नई शाखा सीएससी रानीपेट के तर्ज पर चलाएं बस ।

भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह ने एमजीएम अस्पताल में मरीजों को हो रही परेशानी को ईमेल की माध्यम से झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को पत्र लिखकर अवगत कराते हुए कहा कि अगर सरकार इस दिशा में पहल नहीं करेगी तो शहर के सक्षम लोगों के बीच जाकर बस सेवा बहाल कराने के लिए लगाएंगे गुहार ।

विकास सिंह के द्वारा लिखे गए पत्र की प्रति -सेवा में

माननीय इरफान अंसारी ।

स्वास्थ्य मंत्री,झारखंड सरकार

विषय : साकची एमजीएम अस्पताल से नवनिर्मित मानगो एमजीएम अस्पताल तक निःशुल्क बस सेवा उपलब्ध कराने के संबंध में ।

माननीय मंत्री जी,

आपको ध्यानाकर्षित करते हुए बताना चाहता हूं झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जमशेदपुर के साकची स्थित एमजीएम अस्पताल को मानगो में बने हुए नवनिर्मित एमजीएम अस्पताल में धीरे-धीरे स्थानांतरित किया जा रहा है कई विभाग के ओपीडी नवनिर्मित भवन में और कुछ विभाग के ओपीडी पुराने एमजीएम अस्पताल में सुचारू रूप से चलाएं भी जा रहे हैं मेड़ोल के साथ-साथ अन्य कई प्रकार की मरीजों के शारीरिक जांच पुराने साकची स्थित अस्पताल में ही किए जा रहे हैं कई ऐसे मरीज है जिन्हें मानगो में बने नवनिर्मित एमजीएम अस्पताल के बारे में किसी भी तरह की भौगोलिक जानकारी नहीं है । कई ऐसे मरीज है जो साकची एमजीएम अस्पताल पहुंचते हैं वहां टोकन कटवा कर डॉक्टर को दिखलाते हैं उसके बाद डॉक्टर उन्हें नवनिर्मित एमजीएम अस्पताल मानगो जाने की बात कहते हैं डॉक्टरों की बात मानकर जब मरीज नवनिर्मित अस्पताल मानगो को चले जाते हैं जहां उनका ओपीडी में शारीरिक जांच करवाने के बाद उन्हें विभिन्न प्रकार की जांचों के लिए पुनः साकची अस्पताल भेजा जाता है i इलाजरत मरीजों की इस भागा- दौड़ी का नाजायज फायदा निजी वाहन मालिक खूब उठा रहे हैं साथ ही समय के बर्बादी के साथ-साथ गरीब गुरबे मरीजों का अच्छी खासी रकम साकची से मानगो फिर मानगो से साकची अस्पताल जाने में खर्च हो जा रहे हैं । अतः माननीय मंत्री महोदय से निवेदन है कि जिस प्रकार सीएमसी वेल्लोर की नई शाखा सीएमसी रानीपेट में मरीजों के आवागमन के लिए प्रत्येक पांच मिनट में आरामदेह बस की सेवा नि:शुल्क 24 घंटे उपलब्ध है उसी के तर्ज पर आप जब तक नवनिर्मित मानगो का एमजीएम अस्पताल सुचारू रूप से आरंभ नहीं हो जाता तब तक निःशुल्क बस की सेवा पुराने साकची स्थित अस्पताल से मानगो डिमना स्थित नवनिर्मित एमजीएम अस्पताल तक उपलब्ध कराने का कष्ट करें ।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

लोको कॉलोनी मां पहाड़ी के माता महाकाली रूप दर्शन को पहुंचे झामुमो नेता कुणाल षाडंगी, जंबो अखाड़ा के बंटी सिंह, एडीएल सोसायटी और राम मंदिर के सदस्य

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पुनर्गठन पर पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने हर्ष व्यक्त किया और बोले..!

आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ने प्यासे को पानी पिलाकर पनशाला का किया शुभारंभ

संस्कार भारती जमशेदपुर महानगर इकाई की साधारण सभा संपन्न

विपक्षी उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल ने सीजीपीसी को पत्र सौंपा,10 मई को ही निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग

हजारीबाग बैंक लूट कांड का खुलासा:यूपी STF-झारखंड पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन, 3 गिरफ्तार,1 किलो सोना और 20 लाख कैश बरामद