झारखंड

झारखंड में महिलाओं को सरकारी नौकरी में 33% आरक्षण, राज्यपाल ने की घोषणा

रांची: आज झारखंड विधानसभा सत्र के तीसरे दिन राज्यपाल संतोष गंगवार का अभिभाषण हुआ। इस दौरान राज्यपाल ने कई बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि राज्य में सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। दरअसल झामुमो ने अपने घोषणा पत्र में वादा किया था कि जब वह सत्ता में आएगी तो महिलाओं को राज्य सरकार की हर नौकरी में 33 प्रतिशत आरक्षण देगी। राज्यपाल ने अपने अभिभाषण के दौरान कहा कि केंद्र और उनकी कंपनियों के बकाया 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपये हासिल करने के लिए झारखंड सरकार कानूनी रास्ता देखेगी।

राज्यपाल ने कहा कि सरकार ने आदिवासियों को 28 प्रतिशत, ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण और अल्पसंख्यकों को 12 प्रतिशत आरक्षण दिया है। झारखंड सरकार ने सरना धर्म कोड बिल को पास कर दिया है। ये सभी बिल फिलहाल केंद्रीय गृह मंत्रालय के पास लंबित पड़े हैं। उन्होंने सरकार की प्राथमिकताएं बताते हुए कहा कि सरकार इन प्रस्तावों को जल्द-जल्द से मंजूरी दिलाने का प्रयास करेगी।

ख़बर को शेयर करें।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।