जमशेदपुर

राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने जमशेदपुर सी सी आर डीएसपी रहे अरविंद कुमार को राष्ट्रपति पुलिस पदक और गृह मंत्री असाधारण आसूचना पदक से किया अलंकृत

ख़बर को शेयर करें

जमशेदपुर: गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर रांची के मोराबादी स्थित राजकीय समारोह में जमशेदपुर सी सीसीआर डीएसपी के पद पर रहे अरविंद कुमार को झारखंड के राज्यपाल श्री सी पी राधाकृष्णन के द्वारा राष्ट्रपति पुलिस पदक एवं गृह मंत्री असाधारण आसूचना पदक से अलंकृत किया गया। ये वर्ष 1989 में पुलिस सेवा में पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर नियुक्त हुए थे।

प्रशिक्षण उपरांत एकीकृत बिहार के औरंगाबाद एवं झारखंड के जमशेदपुर, पलामू, से सिमडेगा, धनबाद, गुमला, सरायकेला एवं चाईबासा जिला में पदस्थापित रहे हैं। उग्रवाद प्रभावित जिला में पदस्थापन के दौरान उग्रवादियों के साथ इनकी कई बार मुठभेड़ भी हो चुकी है, साथ ही साथ ये शहरी अपराध पर भी नियंत्रण रहने में सफल पुलिस पदाधिकारी रहे हैं। पूर्व में इन्हें वीरता के लिए मुख्यमंत्री पदक, सराहनीय सेवा के लिए झारखंड पदक एवं विशिष्ट सेवा पदक से अलंकृत किया जा चुका है।

विशेष शाखा चाईबासा जिला में पदस्थापन के दौरान माओबादियों के विरुद्ध सटीक आसूचना संकलन की गई, परिणाम स्वरूप राज्य मुख्यालय स्तर से कई सफल ऑपरेशन चलाया गया जिस कार्य हेतु गृह मंत्री भारत सरकार द्वारा आसाधारण आसूचना पदक से नवाजा गया है।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।