---Advertisement---

रांची: गोस्सनर काॅलेज के कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन

On: March 17, 2024 1:04 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

रांची:- माननीय राज्यपाल श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने आज गोस्सनर कॉलेज, क्लब रोड, राँची में Ranchi Chapter of Cost Accountant, ICMA द्वारा “Cost Accountants- The Force Behind India’s Emergence as Third Largest Economy” विषय पर आयोजित वार्षिक सामारोह-2024 को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश की अर्थव्यवस्था विश्व में सबसे तेजी से विकसित हो रही अर्थव्यवस्थाओं में से एक है, जिसका लक्ष्य “विकसित भारत@2047” हासिल करना है। वर्तमान में हमारे देश की अर्थव्यवस्था विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है एवं तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है। उन्होंने कहा कि इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) का गौरवशाली इतिहास रहा है एवं इसके 90 हजार सदस्य हैं और 5 लाख विद्यार्थी हैं। इन विद्यार्थियों पर देश की अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करने की अहम जिम्मेदारी है।
राज्यपाल महोदय ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में सीए का अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि झारखण्ड प्रदेश खनिज संपदा से परिपूर्ण है, लेकिन हम नीचे से दूसरे पायदान पर है। झारखंड राज्य के आर्थिक विकास के लिए हमारे सीए गंभीरतापूर्वक चर्चा करें।

राज्यपाल महोदय ने कहा कि जीएसटी के सफल कार्यान्वयन में भी सीए की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि सीए का क्षेत्र व्यापक है। कर संग्रह में उनकी भूमिका अहम है। उन्होंने कहा कि प्रसन्नता का विषय है हमारे देश में करदाताओं की संख्या में वृद्धि हुई है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now