---Advertisement---

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल हुए राज्यपाल राधाकृष्णन

On: August 14, 2023 9:43 PM
---Advertisement---

रांची :- माननीय राज्यपाल श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत आज राज भवन के मुख्य द्वार पर राँची विश्वविद्यालय, राँची, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), नेहरू युवा केन्द्र (एनवाईकेएस) द्वारा आयोजित ‘तिरंगा यात्रा’ में सम्मिलित होकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की इस प्रभातफेरी को झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें बड़ी संख्या में राँची विश्वविद्यालय, राँची, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), नेहरू युवा केन्द्र (एनवाईकेएस) के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

राज्यपाल महोदय ने कहा कि यह अभियान अत्यन्त महत्वपूर्ण है क्योंकि यह युवाओं के दिलों में देशभक्ति की भावना का और संचार करेगा जो हमारे देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने उक्त अवसर पर कहा कि यह हमारी एकता को प्रदर्शित करता है। उन्होंने कहा, ‘भारत एक है, भारत हमेशा एक रहेगा।’ यह नारा लोगों को और अधिक एकजुट करेगा। उन्होंने कहा कि हमारे देश से ही हमारी पहचान है। आज हमारा देश विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में झारखंड के जनजातीय समुदाय का योगदान अतुलनीय है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जन सहयोग से शुरू हुआ सरस्वतिया नदी पुनरुद्धार अभियान, गाद हटाने का कार्य प्रारंभ

गढ़वा में टॉफ़कॉन एक्सटी सरिया का भव्य लॉन्च,पहले ही दिन 501 टन बुकिंग; निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सबसे महत्वपूर्ण : SDM

जमशेदपुर:डीएसपी मनोज कुमार व सतीश कुमार सिन्हा का कुर्मी महासभा ने किया अभिनंदन

जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में “शिकायत/निवारण कार्य दिवस” में शामिल हुए कांग्रेसी

जमशेदपुर:घाटशिला में ख्वाजा इरफान शाह बाबा के सालाना उर्स में विधायक मंगल कालिंदी ने की चादरपोशी

जमशेदपुर:टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन ने झारखंड इंटक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह को किया गया नमन