सिल्ली: प्रखंड के कुटाम स्थित भक्ति वेदांत गुरुकुल के तत्वावधान में रविवार को पुत्रदा एकादशी के उपलक्ष में नगर हरिनाम संकीर्तन का भव्य आयोजन किया गया है। नगर संकीर्तन प्रात: 8 बजे सिल्ली पुराना बुंडू चौक स्थित हनुमान मंदिर से शुरू होगी एवं छोटा मुरी में समापन किया जाएगा। संकिर्तन में गुरुकुल के संस्थापक दास गदाधर प्रभु समेत गुरुकुल के 250 विद्यार्थी शामिल होंगे। गुरुकुल के आचार्य सुबोल दास प्रभु ने इसकी जानकारी देते हुए आम जनों को हरिनाम संकीर्तन में शामिल होने का आग्रह किया है।
सिल्ली से छोटा मुरी तक भव्य नगर हरीनाम संकीर्तन आज











