---Advertisement---

डी ए वी पब्लिक स्कूल, सिल्ली में श्रीमद् भागवतगीता प्रवचन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति का भव्य आयोजन

On: November 27, 2025 8:03 AM
---Advertisement---

सिल्ली :- डी ए वी महात्मा आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल, सिल्ली में बुधवार को श्री भक्ति वेदान्त गुरुकुल कुटाम के सहयोग से श्रीमद् भगवतगीता प्रवचन एवं विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दास गदाधर दास प्रभु जी , सुबल दास प्रभु जी उपस्थित थे। अन्य मुख्य अतिथि के रूप में बाबिन चेल्ल और मनीष अग्रवाल आमंत्रित थे। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों के गरिमामय स्वागत के साथ हुआ। इसके पश्चात अनन्या विस्वाश ने प्रेरणादायी उद्धबोधन प्रस्तुत किया, वहीं आयुष कुमार ने भावपूर्ण श्लोक वाचन कर वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। मुख्य सत्र में श्रीमद् भगवतगीता प्रवचन आयोजित किया गया, जिसमें वक्ताओं ने गीता के उपदेश, जीवनदर्शन और नैतिक मूल्यों को सरल एवं प्रभावशाली रूप में बच्चों के समक्ष प्रस्तुत किया। इसके साथ ही विद्यार्थियों के लिए क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने गीता-ज्ञान पर आधारित प्रश्नों के उत्साहपूर्ण उत्तर देकर अपनी समझ और ज्ञान का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों द्वारा महाभारत की प्रस्तुती की गई, बच्चों ने महाभारत के विविध प्रसंगों का सजीव एवं प्रभावशाली मंचन किया। साथ ही विद्यार्थियों ने महाभारत कथा गीत की प्रस्तुति देकर पूरे परिसर में उत्साह और भक्ति का वातावरण उत्पन्न कर दिया। कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथियों को शॉल एवं पौधा भेंट देकर सम्मानित किया गया, इससे विद्यालय की पर्यावरण संरक्षण की भावना भी अभिव्यक्त हुई। इस कार्यक्रम का आयोजन विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों का विकास करने हेतु किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुश्री बी. शरण के अथक प्रयासों द्वारा संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं, विद्यार्थीगण तथा कार्यरत कर्मचारी भी शामिल हुए।

Dinesh Banerjee

मेरा नाम दिनेश रंजन बनर्जी है। मैं पिछले 10 साल से पत्रकारिकता कर रहा हूं। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता में "प्रतिनिधि" के पद पर कार्यरत हूँ। तथ्यपूर्ण और निष्पक्ष पत्रकारिता करना मेरा उद्देश्य है।सरल और प्रभावी भाषा में खबरें प्रस्तुत करना मेरी सबसे बड़ी ताकत है। हमेशा सत्य और प्रमाणित जानकारी को पाठकों तक पहुँचाने की कोशिश करता हूँ। नई घटनाओं और मुद्दों को गहराई से समझकर निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना मुझे पसंद है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना मेरा संकल्प है।

Join WhatsApp

Join Now